Chanamurraa

CG NEWS : माँ की डांट से नाराज 16 साल की लड़की ने की कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला….

  • April 3, 2024
  • 160 Views
Spread the love

जशपुर। CG NEWS : आज के दौर में युवा मोबाइल फोन के बिना एक घटना भी चैन से नहीं गुजार पा रहे है, सोशल मीडिया में एक्टिव होने की ललक या फिर गेम खेलने की चाहत युवाओं को अपनी जद में ले चुकी है, वहीं आए दिन मोबाइल फोन की वजह से होने वाले दुष्परिणाम भी सामने आ रहे है। एक और ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सामने आया है, यहां एक 16 साल की बेटी मोबाइल पर अधिक समय बिताती थी, जिसे लेकर उसकी माँ ने उसे डांट लगा दी, जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। यह मामला जशपुर जिले के पतराटोली गांव का है।

बता दें कि जिले में मोबाइल फोन को लेकर अब तक दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी है। ज्यादातर इसमें नाबालिग बच्चों को उनके कर्तव्यों का बोध कराना उनके माता-पिता के लिए चुनौती हो रही है। इन्ही बातों से नाराज होकर नाबालिग बच्चे गुस्से में आकर मौत को गले लगा लेते हैं। आज फिर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतराटोली में एक 16 वर्षीय बालिका ने महज इतनी सी बात ”पढ़ाई करो मोबाइल फोन बाद में खेल लेना” से नाराज होकर मौत को गले लगाना उचित समझा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका बालिका कोतबा हाईस्कूल में अध्ययनरत थी। पत्थलगांव SDOP धुर्वेश जायसवाल ने कहा कि कोतबा पुलिस थाना क्षेत्र में पतराटोली गांव में घटित इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Spread the love