Chanamurraa

CG : युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर की आत्महत्या सीसीटीवी फुटेज आया सामने

  • March 31, 2024
  • 114 Views
Spread the love

बिलासपुर : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल बिल्डिंग से कुदकर जान देने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पाम एनक्लेव कॉलोनी की दूसरी मंजिल के एक फ्लैट के बालकनी से अचानक एक युवक के द्वारा कूदकर आत्महत्या कर ली गई। जानकारी के बाद कॉलोनी के लोगों मे हडकंप मच गया और जिसके बाद इस घटना की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस की शुरूआती पुछताछ में पता चला कि युवक का नाम विपिन अग्रवाल जशपुर बगीचा का रहने वाला था। वह यहां पर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।


Spread the love