Chanamurraa

“कोई झगड़ा विराट और गंभीर नहीं…” विराट कोहली और गौतम गंभीर का आमना-सामना, पुलिस के ट्वीट की लोग कर रहे तारीफ

  • March 30, 2024
  • 174 Views
Spread the love

नई दिल्ली: IPL 2024 में फैंस आरसीबी वर्सेस केकेआर मुकाबले का बड़ा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इस मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर का आमना-सामना जो होने वाला था।

दरअसल, जब-जब कोहली और गंभीर आमने सामने रहते हैं तो माहौल गर्माया रहता है। आईपीएल के पिछले सीजन जब गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटोर थे तो उनका विराट कोहली के साथ मैदान पर झगड़ा हुआ था, वहीं जब आईपीएल 2013 में गंभीर केकेआर के कप्तान थे तब भी उनकी कोहली के साथ भिड़ंत हुई थी। गौतम गंभीर इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं। ऐसे में फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि इस साल क्या होता है।


हालांकि विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों ने मैच्योरिटी दिखाते हुए अपने इस झगड़े को आगे नहीं बढ़ने दिया। आरसीबी की पारी के दौरान जब ‘टाइम आउट’ हुआ तो दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते और गले लगते हुए दिखाई दिए।


दिल्ली पुलिस ने इसका फायदा उठाया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर कोहली और गंभीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी भी प्रॉब्लम में मदद के लिए 112 है तैयार’
वहीं बात फोटो की करें तो उसमें लिखा है, ‘झगड़ा हुआ? डाइल 112 और झगड़े को शांत करो…कोई झगड़ा विराट और गंभीर नहीं।’ दिल्ली पुलिस का ये पोस्ट इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


Spread the love