नई दिल्ली । मेष राशि, 30 मार्च 2024, राशिफल, आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार में तनाव दूर होगा। सेहत में सुधार होगा ।
मिथुन राशि
आज आप परिवार के साथ सैर पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि
आज आपकी सेहत में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन जल्द ही उनसे छुटकारा मिल सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन सेहत के लिए ठीक रहेगा। बीमारी के इलाज में पैसा खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इच्छा के अनुरूप लाभ नहीं होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में तनाव दूर होगा।
तुला राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति के कारण परिवार में तनाव हो सकता है। आर्थिक लाभ के सुनहरे अवसर खो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। धन लाभ के अवसर कम हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा।
मकर राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम को लेकर तनाव हो सकता है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
परिवार में किसी सदस्य को अचानक काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत में सुधार होगा। काम को लेकर चिंता रहेगी। पत्नी के साथ आपसी समझ विकसित होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव कम होगा। परिवार में शांति रहेगी। सेहत को लेकर चिंता करें। खानपान में लापरवाही न बरतें अन्यथा भविष्य में किसी बड़ी बीमारी से जूझना पड़ सकता है।




