Chanamurraa

Big Breaking :महतारी वंदन योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय योजना का किया ऐलान..जानें क्या हैं ये स्कीम..

  • March 29, 2024
  • 173 Views
Spread the love

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं को साध कर भाजपा ने सत्ता में वापसी की थी। भाजपा के लिए महतारी वंदन योजना की घोषणा संजीवनी साबित हुई और उन्हें महिला वोटरों का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ, भाजपा ने मार्च में इस योजना की शुरुआत भी कर दी हैं जिसके तहत प्रदेश भर के 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 हजार रुपये खातों में ट्रांसफर हो रहा हैं।

वही अब इस योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय योजना का ऐलान किया हैं। कांग्रेस ने अपनी न्याय गारंटी के तहत घोषणा किया हैं कि सरकार बनने पर देशभर की गरीब महिलाओं को सालों एक लाख रुपये दिए जायेंगे। कांग्रेस को उम्मीद हैं कि इस घोषणा से वह महिलाओं का भरोसा जीतने में कायम रहेगी
वही अब कांग्रेस इस घोषणा का चुनावी फायदा लेने के जुगत में हैं। इसी कड़ी में आज इस न्याय नारी गारंटी का फॉर्म राजधानी रायपुर में भराया जाएगा। रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय इस मौके पर मौजूद रहेंगे। रायपुर शहर के चारों विधानसभाओं में कांग्रेस इसकी शुरुआत करने जा रही हैं। सुबह 9.30 बजे कबीर नगर चौक में कार्यक्रम होगा जबकि सुबह 11.30 बजे लाखेनगर में महिलाओं से फार्म भराये जायेंगे।

इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण और महिलाओं को छात्रावास की सुविधा देने का वादा किया। कांग्रेस का दवा हैं कि इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है।

पिछले दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, “हमारी दूसरी भारत जोड़ो यात्रा में हमने एक नया शब्द ‘न्याय’ जोड़ा है क्योंकि हमारी पहली यात्रा में हम जिससे भी मिले, चाहे किसान हों, युवा हों या महिला सभी ने कहा हिंसा और नफरत का कारण है अन्याय। 90% भारतीयों को हर दिन अन्याय का सामना करना पड़ता है। राहुल का दवा था कि भारत में 22 प्रमुख लोगों की संपत्ति 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के बराबर है।


Spread the love