Chanamurraa

नाबालिग लड़की की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश….क्षेत्र में फैली सनसनी

  • March 28, 2024
  • 107 Views
Spread the love

जशपुर। जिले के कोतबा चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम जामझोर में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की नाबालिग लड़की के शरीर पर चोट के निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या की है।

बता दें कि ग्राम जामझोर की रहने वाली नाबालिग बालिका 20 मार्च को घर से गुमशुदा हो गई थी। 24 मार्च को परिजनों ने कोतबा चौकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नाबालिग बालिका की सड़ी गली संदिग्ध अवस्था में लाश घर से कुछ ही दूर स्थित बाड़ी में मिली है। पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि बालिका का शव उसके घर के पास राहेर बाड़ी में मिला है। पुलिस मर्ग पंचानमा कायम कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love