रायपुर : कल जगदलपुर में सीएम विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। जिसके बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि
पूरे प्रदेश का यही वातावरण है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी में घुटन सी हो रही है। कांग्रेस पार्टी में न कोई नियम है न कुछ है। कल करीब 2 हजार की संख्या में लोगों ने भाजपा ने प्रवेश किया है।




