Chanamurraa

CG : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 150 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • March 27, 2024
  • 123 Views
Spread the love

महासमुंद : जिले के सिंघोड़ा पुलिस के टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 22 लाख 50 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपियों का नाम प्रभाकर पति 37 वर्ष और सत्यजीत भोई है। दोनों आरोपी सुरगढ़ उड़ीसा के रहने वाले है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी आयसर ट्रक क्रमांक ओडी 15 डबल्यू 9593 में उड़ीसा से 150 किलो मादक पदार्थ गांजा भरकर गुजरात लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस के टीम ने पकड़ लिया। बरामद गांजे की कीमत 22 लाख 50 हजार बताई जा रही है।


Spread the love