Chanamurraa

Government Jobs : पुलिस विभाग में यहाँ निकली 17,471 पदों पर भर्ती, 31 मार्च है अंतिम तिथि देखे पूरी डिटेल….

  • March 26, 2024
  • 214 Views
Spread the love

Government Jobs : अगर आप पुलिस विभाग में जानें की तैयारी कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। जी हाँ क्योंकि पुलिस विभाग में 17,471 पदों पर भर्ती निकली है। महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 का आवेदन जारी किया है। जिसकी सारी डिटेल नीचे दी गई है इसे ध्यानपूर्वक पढ़े…

कुल पद :

पुलिस कॉन्स्टेबल : 10,300 पद।

एसआरपीएफ : 4,800 पद।

जेल कॉन्स्टेबल : 1,900 पद।

कुल पदों की संख्या : 17,471

शैक्षिणक योग्यता :

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, या समकक्ष डिग्री ली हो। जिन लोगों ने 15 वर्षों तक सेना में सेवा की है, उन्हें आईएएससी (भारतीय सेना विशेष शिक्षा प्रमाणपत्र) पूरा करना जरूरी है। इसे कक्षा 10वीं नागरिक परीक्षा के रूप में जाना जाता है।

आयु-सीमा :

आयु -18 से 28 वर्ष साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया :

फिजिकल टेस्ट

राइटिंग टेस्ट

स्किल टेस्ट

वेतन :

21,700 रुपए – 69,100 रुपए प्रतिमाह।

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट या जिला पुलिस वेबसाइट mahapolice.gov.in और Policerecruitment2024.mahait.org पर जाएं।

होमपेज पर पुलिस भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अप्लाय ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

जरूरी जानकारी दर्ज करें।

सभी डिटेल्स भरें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahapolice.gov.in और Policerecruitment2024.mahait.org पर जाकर 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।


Spread the love