Chanamurraa

बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 16 बच्चे घायल…

  • March 23, 2024
  • 54 Views
Spread the love

बालोद : छत्तीसगढ़ में सुबह से यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। जहां राजधानी के मन के पास एक युवक ने डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी जान गवा दी तो वहीं अब बालोद जिले से खबर आ रही है की बच्चों से भरी एक स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 16 बच्चे घायल हो गए हैं। जिसके बाद स्थानिय लोगो ने घायलों को अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

हादसे में घायल बच्चों के परिजन और मौके पर मौजूद आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे हुए है। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों की माने तो हादसे के वक्त हाईवा राजनांदगांव से गुंडरदेही की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बस को उसने चपेट में ले लिया।


Spread the love