Chanamurraa

CG : होली के पहले नक्सली की कायराना करतूत …. गस्त सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट में दो जवान घायल

  • March 23, 2024
  • 52 Views
Spread the love

दंतेवाड़ा : होली के पहले दंतेवाड़ा में नक्सली की कायराना करतूत सामने आयी है। दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती इलाके में IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गये हैं। घटना उस वक्त की है, जब जवान गश्त सर्चिंग पर निकले हुए थे। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र में कई बड़े नक्सल केडर की उपस्थिति की आसूचना पर इलाक़े में सर्च अभियान निकाला गया था, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। जानकारी के मुताबिक थाना किरंदुल के बोडेपल्ली, पुरंगेल, कुवेम, पीडिया क्षेत्र में दंतेवाड़ा, बीजापुर तथा सुकमा डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स एवम् सीआरपीएफ़ कोबरा का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकला हुआ था।

गश्त सर्चिंग के दौरान रात में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गये थे। जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार हेतु रायपुर के लिये एयरलिफ़्ट किया गया है।अभी रायपुर में हॉस्पिटल में दोनों घायल जवान का इलाज जारी है। दोनों जवान की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।


Spread the love