Chanamurraa

विष्णुदेव साय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, कहा- जस करनी तस भरनी…

  • March 22, 2024
  • 115 Views
Spread the love

रायपुर। CG News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर कड़ा बयान दिया है। साय ने कहा कि केजरीवाल ने जैसा किया उसी तरह उन्हें भरना ही पड़ेगा। बता दें यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा दिल्ली शराब घोटाले मामले के संबंध में की गई है। इस मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था और ईडी की टीम ने केजरीवाल के आवास पर पहुंचकर पूछताछ की और आवास में तलाशी की थी। इसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले मामले की सुनवाई जारी है. इस दौरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर कई दावे किए हैं. ईडी ने दो लोगों की चैट का हवाला दिया, जिसमें कैश को लेकर बातचीत हो रही है. ईडी ने बताया कि हवाला के जरिए गोवा 45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. अलग-अलग लोगों को बड़ी धनराशि दी गई. हमने इन लोगों की सीडीआर डिटेल हासिल की है. इनके फोन रिकॉर्ड भी हमारे पास हैं. विजय नायर की एक कंपनी से भी सबूत मिले हैं. चार रूट के जरिए पैसा गोवा ट्रांसफर किया गया.


Spread the love