Chanamurraa

रकम दोगुना करने का झांसा देकर किया 35-40 करोड़ की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

  • March 22, 2024
  • 112 Views
Spread the love

बिलासपुर : CG CRIME : शहर के बीच दुकान खोलकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगो से 35-40 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी रजनेश सिंह ने बिलासागुडी मे मीडिया के समक्ष पूरी मामले की जानकारी दी एसप ने बताया की किम्स अस्पताल के सामने एक काम्प्लेक्स मे आरोपी ने साई कृष्णा इन्वेस्टमेंट के नाम से दुकान खोलरखा है इसमे लोगो को शेयर मार्केट मे उनका पैसा डबल करने का झांसा देकर उनसे करोड रूपए की उगाही की? पैसा वापस नही किया। अपनी गाढी कमाई पूंजी वापस ना मिलने पर जब लोगो ने इसकी शिकायत की तब पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी संचालक विनायक कृष्णा राजे को हिरासत मे लेकर पूछताछ की।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गुमाश्ता लाइसेंस के जरिए लोगो को ठग रहा था, साई कृषणा इन्वेस्टमेंट फर्जी कंपनी है, उसका कोई रजिस्ट्रेशन नही है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे रशीद बुक और अन्य दस्तावेज जब्त किये है, जिससे 35-40 करोड़ के फ्राड का मामला उजागर किया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच मे पता चला है की आरोपी अपने आलीशान जिंदगी के लिए उन पैसो का उपयोग करता है और जमाकर्ताओं को ज्यादा रकम जमा करने को थाईलैंड और गोवा टूर पर लेजाने का आफर देता है


Spread the love