Chanamurraa

सीएम केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ली, वकील ने बताई इसके पीछे की वजह…

  • March 22, 2024
  • 125 Views
Spread the love

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है।

केजरीवाल के वकील ने कहा कि चूंकि निचली अदालत में रिमांड पर सुनवाई और उच्चतम न्यायालय में सुनवाई साथ साथ चलेगी, लिहाजा उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। उच्चतम न्यायालय में कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड की कार्यवाही में अपना पक्ष रखेंगे और फिर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।


Spread the love