Chanamurraa

CG : पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह की वापसी की चर्चा उससे पहले पार्टी के अंदर निकलने लगे विरोध के सुर

  • March 21, 2024
  • 128 Views
Spread the love

सरगुजा : रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह की कांग्रेस में वापसी की चर्चा है। लेकिन, उससे पहले पार्टी के अंदर विरोध के सुर निकलने लगे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जिसने पार्टी का नुकसान किया है, उसकी वापस नहीं होनी चाहिये। दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की घर वापसी में जुटी है। पार्टी ने कई निष्काषित पदाधिकारियों और नेताओं को माफी देकर उनका निलंबन खत्म करा दिया है। विनय जायसवाल के बाद अब चर्चा है कि बृहस्पत सिंह की भी पार्टी में वापसी हो सकती है।

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह की कांग्रेस में बहाली होने की अटकलों के सवाल पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने बृहस्पत सिंह पर बयान देते हुए कहा कि वह कभी कांग्रेस पार्टी के लिए जवाबदारी के साथ काम नहीं किये हैं। पूर्व में भी वह पार्टी से अलग होकर विधानसभा का चुनाव लड़े और इस विधानसभा चुनाव में आज वह पाटी में आने के लिए हाथ जोड़ रहे हैं। जिस विधानसभा चुनाव में पूरजोर विरोध किया है।

पार्टी के जवाबदार लोगों के खिलाफ अनर्गल बयान दिये हैं। कांग्रेस पार्टी को उनसे काफी नुकसान हुआ है। उनके पार्टी में आने की संभावना बिल्कुल नहीं है। जो पार्टी को नुकसान किया है उनके बारे में खुलकर बोलने में तनिक भी आपत्ति नहीं है। उनके आने से बहुत से लोग घर में बैठ जायेंगे और बहुत से लोग पुरे मन से काम नहीं कर पायेंगे क्योंकि हमारा युवक जनपद के उपाध्यक्ष की बेवजह जान चली गई। अगर उनसे इनपुट लिया जायेगा तो वह खुलकर पार्टी के सामने अपनी बात रखेंगे।


Spread the love