Chanamurraa

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,150 कांग्रेसी भाजपा में शामिल…

  • March 20, 2024
  • 129 Views
Spread the love

भिलाई। छत्तीसगढ़ समेत देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के पहले से ही कांग्रेस को कई बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी बीच भिलाई कश्तर से भाजपा के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई क्षेत्र के 150 लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बता दें कि, बीते दिनों भी भिलाई क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर लिया था। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने ही सभी लोगों को भाजपा में प्रवेश करवाया था।


Spread the love