Chanamurraa

विज्ञापन एजेंसी के दफ्तर में ED की दबिश, आर्डर कॉपी की हुई जांच…

  • March 19, 2024
  • 141 Views
Spread the love

रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को प्रदेश के एक बड़े एडवर्टाइजिंग फर्म के दफ्तर में दबिश दी। इस फर्म के संचालक मूलत: जबलपुर के निवासी हैं, और इनका दवाइयों का भी बड़ा कारोबार है। ईडी के अफसर फर्म के तेलीबांधा इलाके में स्थित आफिस में छापेमारी की। इस एड फर्म का आउटडोर एडवर्टाइजिंग यानी प्रदेश भर में होर्डिग्स प्लैक्स के जरिए विज्ञापन का एमपी सीजी दोनों ही राज्यों में बड़ा काम है।

यह फर्म कुछ वर्ष पहले ही छत्तीसगढ़ आई है। ईडी सूत्रों ने बताया कि चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी और सरकार के विज्ञापनों के आर्डर, मोड आफ पेमेंट जैसे तथ्यों को लेकर पूछताछ और बिलिंग और विज्ञापनों के रिलीज आर्डर के हार्ड-सॉफ्ट कापी सी भी पड़ताल की गई। ईडी अफसरों ने जरूरत पड़े पर बुलाने की भी बात कही।


Spread the love