Chanamurraa

यात्रियों के लिए खुशखबरी:इस दिन से मिलेगी होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा…

  • March 19, 2024
  • 91 Views
Spread the love

रायपुर : होली का त्योहार बेहद नजदीक है। ऐसे में हर कोई अपने घर आने की सोचता है। खासतौर पर वो लोग जो जॉब या पढ़ाई के चलते घर से बाहर रहते हैं। अगर आप भी इन्ही में से एक हैं और होली पर घर आने की सोच रहे हैं तो टेंशन प्री हो जाईए। हावड़ा और मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।

दरअसल, होली के दौरान भीड़ को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। 08843 स्पेशल हावड़ा से 25 मार्च, सोमवार को तथा 08844 मुंबई से 27 मार्च बुधवार को छुटेगी। इन ट्रेनों का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व गोंदिया स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है |


Spread the love