Chanamurraa

CG : राजधानी में बदमाशों ने नाबालिग पर तलवार से किया हमला घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना का किया घेराव

  • March 18, 2024
  • 195 Views
Spread the love

रायपुर : राजधानी में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। जिसके चलते कई मुस्लिम वर्ग के लोग अपने-अपने घरों के बाहर त्योहार जैसा माहौल बनाकर रखते है। साथ पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके चलते हमेशा हर जगह पुलिस ने अपनी चौकसी बनाई रखी हुई है। उसके बाद भी कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। इस मामलें की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तत्काल शहर भर में आरोपियों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि अज्ञात बदमाशों ने देर शाम राजधानी में नाबालिग पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने मौदहापारा थाना का घेराव कर दिया है।


Spread the love