Chanamurraa

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हुए बदमाश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

  • March 16, 2024
  • 80 Views
Spread the love

दुर्ग। भिलाई में फिर से चाकूबाजी की घटना हुई है। बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पूरा मामला भिलाई के सिविक सेंटर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे के आस पास पीड़ित सुजीत चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ कॉफी पीने के लिए गया था। सभी आपस में बात कर रहे थे। इसके बाद पास ही खड़े युवक सुजीत चौधरी और उसके साथियों के पास आए और उनसे बदतमीजी करने लगे।

देखते ही देखते बदमाशों ने थर्माकोल कटिंग करने वाले कटर से हमला कर दिया। हमले में सुजीत गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love