Chanamurraa

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में एडमिट…

  • March 15, 2024
  • 73 Views
Spread the love

नईदिल्ली। अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुबह एंजियोप्लास्टी के बाद एक्टर की अभी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

अमिताभ के ‘दिल का नहीं, बल्कि पेरिफेरल का इलाज किया गया था।’ सूत्र ने आगे कहा कि उनके पैर में जमे थक्के पर एंजियोप्लास्टी की गई। अमिताभ की हेल्थ के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।

एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पता चलने से ठीक एक घंटे पहले बिग बी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा, “टी 4950 – सदैव आभार।” उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईएसपीएल में अपनी हालिया उपस्थिति का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने मैच के दौरान बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कुछ यादगार पलों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि टी 4950 – आंख खोलके देख लो, कान लगाके सुन लो, माझी मुंबई की होगी जय जयकार, ये बात अब मानलो।


Spread the love