Chanamurraa

विष्णुदेव सरकार के 3 महीने पूरे होने पर तेलीबांधा तालाब में लेजर एनीमेशन शो

  • March 14, 2024
  • 48 Views
Spread the love

रायपुर, । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के 3 माह पूरे हो गए हैं। इस अवसर को खास बनाने के लिए आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में लेजर एनिमेशन की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके माध्यम से साय सरकार की 3 महीने की उपलब्धियों पर आधारित एक खास प्रस्तुति अत्याधुनिक तकनीक लेजर एनीमेशन के साथ शाम 7:00 बजे रखी गई है।

इस प्रस्तुति के लिए विशेष तैयारी की गई है। लेजर एनीमेशन में भव्य लाइटिंग और साउंड शो के साथ विष्णु देव साय सरकार के तीन महीने की उपलब्धियों और कामकाज की प्रस्तुति होगी।

इस शो में लेजर तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी रेखांकित की जाएगी, इसके साथ ही साय सरकार के किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के हित में लिए गए निर्णय लेजर के जरिए रेखांकित कर प्रस्तुत किया जाएगा।


Spread the love