धमतरी। धमतरी जिले के भखारा में किसान से लूट करने वाले दो शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 86 हजार रूपये नगद और घटना में इस्तेमाल मोटर सायकिल को जप्त किया है।
दरअसल ग्राम भठेली का किसान गणपत राम साहू साहू 14 फरवरी को पैसा निकालने के लिए जिला सहकारी बैंक भखारा गया था। इस दौरान उसके जेब में रखे 50 हजार रूपये को किसी ने पार कर दिया। मामले की शिकायत के बाद भखारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित विभिन्न जगहों में लगे करीब 400 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें आरोपी की पहचान कवर्धा निवासी संजय गौरिया और बेमेतरा निवासी फिरोज गोंड के रूप में हुई।




