Chanamurraa

दर्दनाक सड़क दुर्घटना:6 साल की मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, ऑन द स्पॉट बच्चों की हुई मौत

  • March 8, 2024
  • 60 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा जिला में सड़क पार कर रही एक 6 साल की मासूम बच्ची को पिकअप के चालक ने चपेट में लेकर कुचल दिया। दुर्घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद नाराज परिजन और स्थानीय ग्रामीण बच्ची की लाश के साथ सड़क पर चक्काजाम कर बैठ गये। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाईश और 25 हजार रूपये मुआवजा के बाद ग्रामीणों को सड़क से हटाया गया।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कटघोरा थानांतर्गत ग्राम बिंझरा का है। बताया जा रहा है कि ग्राम बिंझरा में अशोक कुमार मिर्रे का परिवार निवास करता है। आज दोपहर उसकी 6 साल की बेटी मोनिका मिर्रे घर के पास ही सड़क पार कर ग्रामीण के घर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मासूम बच्ची को चपेट में लेकर कुचल दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी।

दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से सीधे जटगा पुलिस चैकी जाकर वाहन के साथ खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।उधर बच्ची की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण शव के साथ बीच सड़क पर ही चक्काजाम कर बैठ गये। ग्रामीणों के चक्काजाम से कटघोरा से पेंड्रा रोड मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाईश देकर पीड़ित परिवार को 25 हजार रूपये का मुआवजा दिया गया। काफी समझाईश के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद अवरूद्ध मार्ग बहाल हो सका। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम करने के साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Spread the love