Chanamurraa

CG NEWS : कुएं में गिरने से मासूम बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम…

  • March 8, 2024
  • 100 Views
Spread the love

धमतरी। धमतरी जिले में एक मासूम बच्ची की कुंए में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कुरूद ब्लॉक के ग्राम बगदेही में खेलते वक्त अचानक घर के बाड़ी में बने कुएं में गिर जाने से मासूम बच्ची की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बगदेही निवासी रेखराम साहू के सुपुत्री मुक्त्ता साहू डेढ़ वर्ष खेलते हुए घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं में गिर गई। परिजनों ने जब कुएं में देखा तो बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर कुरूद पुलिस ने पंचनामा कर पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


Spread the love