Chanamurraa

Mahtari Vandan Yojana: इस तारीख को मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, तैयारियां शुरू…

  • March 8, 2024
  • 181 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त एक दिन बाद यानी कि, 10 मार्च को मिलेगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा।इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है। कार्यालय से जानकारी देते हुए कहा गया है कि, महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को जारी की जाएगी। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।

PM मोदी वर्चुअल होंगे शामिल

इससे पहले शासन स्तर पर 1 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।


Spread the love