Chanamurraa

CG : बेमौसम बारिश और आसमान में छाए बादलों ने गर्मी से राहत … अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना

  • March 8, 2024
  • 68 Views
Spread the love

रायपुर : एक दिन पहले बेमौसम बारिश और आसमान में छाए बादलों ने गर्मी से राहत दी। राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। रायपुर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर था। गुरुवार को यह 33 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। यानी आने वाला सप्ताह भी राहत से भरा हो सकता है। बादलों के कारण इन दिनों वातावरण अपेक्षाकृत अनुकूल ही है। बुधवार शाम को लगभग 20 मिनट की बेमौसम बारिश के बाद तो वातावरण और खुशनुमा हो गया। दूसरे दिन भी दोपहर में बादलों के चलते गर्मी से बहुत राहत रही। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

छत्‍तीसगढ़ में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा

मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अभी से तेज गर्मी पड़ने लगी है। गुरुवार को वहां का तापमान 35.5 डिग्री के साथ प्रदेश मेंं सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से मात्र दो डिग्री अधिक हा। रात में तापमान 20.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर में यह क्रमश: 32.6 व 20 और बिलासपुर में 32.4 व 20 डिग्री सेल्सियस रहा।


Spread the love