रायपुर : उत्तरप्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम कमलेन्द्र सिंह 35 वर्ष निवासी संजय नगर है। बताया जाता है कि शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद लखनऊ और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी कमलेन्द्र सिंह को टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रायपुर एसपी ने इसकी पुष्टि की है।




