Chanamurraa

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें : राजीव भवन से हटी सुरक्षा तो कांग्रेस ने जताई नाराजगी

  • March 5, 2024
  • 175 Views
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के हार के बाद अब एक एक कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती है. ऐसे में पिछले महीने रायपुर स्तिथ कांग्रेस कार्ययालय राजीव भवन से सुरक्षा हटने के बाद अब नाराजगी जाहिर की है. दरअसल मुख्यालय ‘राजीव भवन’ की सुरक्षा में लगी कंपनी को पुलिस ने फरवरी से हटा लिया है.

पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र
कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने रायपुर पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में बीते कई सालों से सुरक्षा कंपनी तैनात थी, लेकिन फरवरी 2024 को सुरक्षा कम्पनी को पूरी तरह से हटा दिया गया है.

गैदू ने आसन्न लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी गतिविधियों के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं के साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट नेताओं को मुख्यालय में आवागमन होते रहता है. ऐसी स्थिति में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजीव भवन में अविलंब सुरक्षा कम्पनी तैनात की जाए.


Spread the love