Chanamurraa

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में हुए शामिल

  • March 4, 2024
  • 50 Views
Spread the love

रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होेकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कथा वाचक मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुण्डीय यज्ञ श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, तो सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्चे से रामभक्त अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करेंगे। 05 मार्च को रायपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार बनाई है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love