Chanamurraa

CG Crime : बुजुर्ग की लाठी-डंडा से पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…

  • March 4, 2024
  • 57 Views
Spread the love

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम तरेंगा में आज सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग की युवक ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सड़क किनारे बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : बता दें कि मृतक योगेश अग्रवाल 67 वर्ष ग्राम तरेंगा का रहने वाला था। बताया जाता है कि आज सुबह वह सैर पर निकला था, तभी आरोपी युवक ने लाठी-डंडा से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश की वजह से युवक ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना अपराध कबुल कर लिया है और घटना में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल भाटापारा ग्रामीण पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love