Chanamurraa

CG : कांकेर जिले के हिदुर जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ एक घंटे से जारी एसपी आइके एलेसेला ने की पुष्टि

  • March 3, 2024
  • 50 Views
Spread the love

कांकेर : छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के हिदुर जंगल में रविवार सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।


Spread the love