Chanamurraa

कलयुगी पिता की हैवानियत:पिता ने अपने तीन साल के मासुम बच्चे को खिलाया जहर…… और फिर खुद……

  • March 1, 2024
  • 84 Views
Spread the love

बलरामपुर
बलरामपुर जिले में एक कलयुगी पिता की हैवानियत सामने आई है जहां पिता ने अपने तीन साल के मासुम बच्चे को जहर खिला दिया और फिर खुद जहर खा लिया। मासुम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर कोतवाली थाना इलाके के पीपरसोर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। जिसके बाद उनकी पत्नी के साथ विवाद हो गया और नशे की हालत में उसने अपने तीन साल के मासुम बेटे को जहर खिला दिया और फिर वह खुद भी जहर खा लिया। जिसके बाद पिता और पुत्र को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां मासुम बेटे ने दम तोड़ दिया तो वहीं पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


Spread the love