Chanamurraa

CG ED Raid: 3 जिलों में ED की रेड, जयसिंह अग्रवाल के घर भी दबिश दी…

  • March 1, 2024
  • 144 Views
Spread the love

रायपुर: Chhattisgarh ED Raid: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में ED ने छापेमार कार्रवाई की है. ED की कई टीम कोरिया, बालोद, और कोरबा पहुंची हुई है जहाँ रेड कर जाँच की जा रही है. बताया जा रहा है कि, ED ने पूर्व मंत्रियों के करीबियों के यहाँ छापा मारा है.

ख़बरों के अनुसार, कोरिया जिले के बैकुंठपुर में ED की टीम ने जनपद पंचायत CEO राधेश्याम मिर्झा के ठिकाने, बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि के घर और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी के घर पर छापेमार कार्रवाई की है.

कार्रवाई जारी

जानकारी के अनुसार, पिछले 7 महीने से राधेश्याम मिर्झा बैकुंठपुर जनपद पंचायत CEO थे. हाल में ही उनका तबादला सूरजपुर की प्रतापपुर जनपद पंचायत किया गया है.

राधेश्याम मिर्झा कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में तीन साल तक रहे. पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में DMF का काम उनके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुआ है था. ऐसे में माना जा रहा है कि, DMF फंड में अनियमितता को लेकर ये कार्रवाई हो सकती है.

पूर्व मंत्री के घर भी छापा

वहीं पूर्व मंत्री रहीं अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के निवास पर जाँच चल रही है. इधर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के रिश्तेदार जेपी अग्रवाल के घर भी ईडी ने दबिश दी हैं. डीडीएम रोड स्थित उनके गोपाल निवास पर ED की 10 सदस्यीय टीम ने छापा मारा है.


Spread the love