Chanamurraa

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला: पीड़िता को धमकी देकर करता रहा 4 सालों तक दुष्कर्म ,,अब हुआ मामले का खुलासा

  • February 29, 2024
  • 213 Views
Spread the love

बलौदाबाजार भाटापारा। जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बालिका को धमका कर पिछले चार साल साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। लोक-लाज व डर की वजह से पीड़िता ने परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे स्कूल जाते समय भी परेशान करता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने 26 को पुलिस को लिखित शिकायतपत्र दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। 16 फरवरी को कॉलजे जाते समय रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ होटल में ले गया। होटल के कमरे में उसने जबरन कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद अब आरोपी युवक पीड़िता को बदनाम कर रहा है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू साहू (21) भाटापार ग्रामीण थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


Spread the love