Chanamurraa

खाद्य एवं औषधि विभाग की छापामार कार्रवाई :मेडिकल स्‍टोर से भारी मात्रा में नकली आई ड्रॉप जप्त…

  • February 29, 2024
  • 131 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर शहर से इस वक्त की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। जहां नकली आई ड्रॉप सिंडिकेट पर छत्तीसगढ खाद्य एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई की है। बताया जाता है कि तेलीबांधा स्थित श्री साई मेडिकल स्टोर्स, छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल से नकली एमएफसी डी आई ड्रापस को जब्त किया है।

वहीं चंगोराभाठा स्थित शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स में नकली दवा के भारी मात्रा में प्रिंट मटेरियल जब्त किया गया है। शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के संचालक के द्वारा पंडरी स्थित ए आर प्रिंटर्स से नकली प्रिंट मटेरियल छपवाया जाने की सूचना पर ए आर प्रिंटर से नकली होलोग्राम प्रिंटेड मटेरियल जब्त किया है।

शंकुन्तला डिस्ट्रीब्यूटर्स के संचालक के द्वारा हिमांचल प्रदेश में निर्मित औषधि एवी मॉक्स डी औषधि के लेबल को हटा कर एम् एफ सी डी आई ड्राप का नकली प्रिंट मटेरियल खुद ही छपवाकर औषधि एवी मॉक्स डी में लगाकर विक्रय किया जा रहा था।


Spread the love