Chanamurraa

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के परिणाम किया जारी ,,छत्तीसगढ़ से 870 कैंडिडेट्स को मिली सफलता

  • February 28, 2024
  • 113 Views
Spread the love

रायपुर। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ से 870 कैंडिडेट्स को इसमें सफलता मिली है। यह भर्ती दिसंबर 2023 में जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित की गई थी। अब भारतीय सेना में काम करने का सपना छत्तीसगढ़ के नौजवानों का पूरा हुआ है।

सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में 5532 कैंडिडेट ने भाग लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए युवाओं का चयन हुआ है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अग्निवीर क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट 1-2 दिनों के भीतर आ जाएंगे। फिलहाल तकनीकी कारणों से क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित प्रदेश के 870 युवाओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश सेवा के लिए आप सभी का ये उत्साह, ये जज़्बा सराहनीय और स्वागतेय है।


Spread the love