Chanamurraa

पटवारी पर गिरी गाज:सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर एसडीएम ने पटवारी को किया सस्पेंड

  • February 26, 2024
  • 201 Views
Spread the love

रायपुर कोर्ट के आदेश पर कलेक्टर द्वारा गठित की गई टीम में शामिल पटवारी द्वारा समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने के मामले में पटवारी पर गाज गिरी है। पटवारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरने के चलते उन्हें एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।दरअसल रोहणी दुबे ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की थी।.

जिस पर हाई कोर्ट ने रोहणी दुबे के पक्ष में फैसला दिया था और बिलासपुर कलेक्टर को आदेशित किया था। जिसके बाद कलेक्टर के आदेश के तहत गठित टीम गठित की है। टीम द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में किये गये उल्लेख अनुसार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 172 के तहत व्यपर्वतन के लिए उपरोक्त प्रचलित प्रकरण में पटवारी हल्का नंबर 41 मौजा सिरगिट्टी के पटवारी विजय भारत साहू के द्वारा समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।

जिसके कारण प्रकरण में समय सीमा के भीतर निराकरण नहीं किया जा सका। इस प्रकार पटवारी के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के चलते अनुशासनात्मक कार्यवाही किया गया और पटवारी विजय भारत साहू को निलंबित दिया गया


Spread the love