Chanamurraa

CG NEWS: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, मौके से हथियार बरामद….

  • February 25, 2024
  • 176 Views
Spread the love

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में हूरतराई के जंगल में हुई है। मौके से हथियार बरामद किया गया है I

बता दें कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. टीम ने दो हथियार बरामद किये हैं, अभी तक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है. मुठभेड़ जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में हुई.


Spread the love