सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सोने और चांदी की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 9 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,557 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली कमी आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (19 से 23 फरवरी) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 62,017 था, जो शुक्रवार तक घटकर 62,008 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71,210 से घटकर 69,653 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है.
सोने-चांदी में गिरावट, जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल
उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट19 फरवरी, 2024- 62,017 रुपये प्रति 10 ग्राम20 फरवरी, 2024- 62,139 रुपये प्रति 10 ग्राम21 फरवरी, 2024- 62,258 रुपये प्रति 10 ग्राम22 फरवरी, 2024- 62,155 रुपये प्रति 10 ग्राम23 फरवरी, 2024- 62,008 रुपये प्रति 10 ग्राम




