Chanamurraa

CG Breaking : दो बाइक के बीच टक्कर के बाद हुआ विस्फोट बीच सड़क मे बाइक सहित युवक की जलकर की मौत…

  • February 24, 2024
  • 170 Views
Spread the love

बालोद : बालोद ​जिले के वनांचल स्थित क्षेत्र ग्राम मुच्चर और पीपर खार के बीच सड़क में एक ऐसा ही हादसा हुआ। जब दो मोटरसायकल के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई और पेट्रोल टंकी की फूटने से उसमें आग लग गई। जहां बाइक में सवार एक युवक की मौत जलकर हो गई। वहीं दो युवक इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए।

आपको बता दें कि यह घटना आज जिले में स्थित दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र के महज कुछ ही दूर में हुई। जो कि मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की टीम वहां पहुंच गई और दोनों घायल युवकों को बालोद जिला के चिखलाकसा स्वाथ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उन्हें उपचार के लिए बालोद जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल लाया गया।

मृतक युवक राम स्वरूप माहला जो कि मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम अरमागोंदी का निवासी है। वह मोहला क्षेत्र की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे एक मोटरसायकल से टकरा गया। टकराने के बाद वह उठ नहीं पाया और आग लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही जल कर मौत हो गई। इस घटना में मनोज पोर्ते ग्राम मुच्चर निवासी और डिकेश कुमेटी ग्राम कोसमी निवासी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे बालोद जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।


Spread the love