Chanamurraa

MP News: इंदौर के खजराना गणेश को चढ़ा सवा लाख लड्डू का महाभोग, संकष्टी चतुर्थी पर मेले का आयोजन

  • January 31, 2024
  • 151 Views
Spread the love

सवा लाख के लड्डू 8 भट्टियों में हुए तैयार

खजराना गणेश मंदिर पर तिल के लड्डू के निर्माण कार्य का सिलसिला पिछले 5 दिनों से जारी था. यह महाभोग तीन दर्जन से अधिक रसोइया में तैयार किया गया. इसके लिए 8 भट्टियां लगाई गईं, और 40 हलवाइओं की टीम ने मिलकर लड्डू बनाए. 

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’ में योग गुरु रामदेव का वैक्स स्टैच्यू, दिल्ली में हुआ अनावरण

हर साल चढ़ता है सवा लाख के लड्डू

हर साल खजराना गणेश को तिल चतुर्थी के अवसर पर सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया जाता है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु खजराना गणेश के मंदिर के दर्शन दिए. बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में उत्सव में महाभोग चढ़ने के बाद तीन दिनों के मेले का भी आयोजन किया जा रहा है.


Spread the love