Chanamurraa

कई टुकड़ों में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

  • July 10, 2024
  • 58 Views
Spread the love

कोरबा : कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां स्कूल बैग और बोरे में कई टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्कूल बैग में पैर का हिस्सा कटा हुआ और बोरे में शरीर का आधा हिस्सा मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है|

जिले के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के गोपालपुर में युवक की लाश बांघपारा के डैम के पास झाड़ियों में मिली है, इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी| मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच कर रहे. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है|


Spread the love