रायपुर। संसद में राहुल गांधी के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने मंगलवार को जगह-जगह पुतला फूंका वही बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने बैजनाथ धाम नल घर से बूढ़ा पारा धरना स्थल तक राहुल गांधी का पुतला स्वरूप शव यात्रा निकाल और जमकर नारेबाजी की।
विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री बंटी कटरे ने कहा कि राहुल गांधी के हिन्दू समाज पर दिए विवादित बयान के बाद देश भर मे हिन्दू समाज मे भारी आक्रोश है। जिसके विरोध में हमने शव यात्रा निकाली है। हमारी मांग है कि राहुल गांधी हिन्दू समाज से माफी मांगे ।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की शव यात्रा लेकर बूढ़ापारा धरना स्थल पहुंचे इस दौरान सभी ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। प्रदर्शन के दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकताओं के द्वारा शव यात्रा को बनाए गए पुतले को नाली में फेक दिया।




