Chanamurraa

कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस…..

  • June 27, 2024
  • 138 Views
Spread the love

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी में बीएससी फस्ट ईयर में फेल होने से एक युवक ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि मृतक मनोज मरकाम कवर्धा के पीजी कॉलेज में बीएससी फस्ट ईयर का स्टूडेंट था। 26 जून को बीएससी एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ था। मृतक अपने पिता से मोबाइल मांगा और इंटरनेट के माध्यम से अपना रिजल्ट देखा, जिसमें अनुत्तीर्ण दिखाई दी। इसके बाद युवक हताश और निराश चल रहा था, जिसके कारण वह अपने घर में पंखे में फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love