Chanamurraa

महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

  • June 19, 2024
  • 109 Views
Spread the love

कोरबा। जिले में जहरीले महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गांव में ही तीनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका महिला का पति शाम को जब घर पहुंचा तब तीनों की लाश उसके पडोसी के घर देखा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक घटना करतला थाना क्षेत्र कोटमेर गांव की है। मंगलवार शाम को गांव के ही वेदराम के घर बैठकर तीनों शराब पी रहे थे। मरने वालों में 50 वर्षीय मालती बाई, 60 वर्षीय राम सिंह और 49 वर्षीय वेदराम शामिल हैं। तीनों अलग-अलग परिवारों के थे। मृतका मालती का पति चैतराम कंवर किसी काम से करतला गया हुआ था। वह मंगलवार की शाम घर लौटा, तो घर में उसकी पत्नी मालती नहीं थी।

आवाज देने पर भी कोई जबाव नहीं मिला तो वो पड़ोसी राम सिंह के घर पहुंचा। यहां राम सिंह, देवराम और मालती की लाश पड़ी मिली।कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत की वजह जहरीली शराब है या जहरीला खाना, अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।


Spread the love