Chanamurraa

खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी क़ी घटना का किया निरीक्षण

  • June 18, 2024
  • 107 Views
Spread the love

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ शासन क़े खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने  गत दिवस असामाजिक तत्वों के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में क़ी गई तोड़फोड़ और आगजनी क़ी घटना में हुई क्षति का जायजा  लिया। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क़े पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ विधानसभा क़े पूर्व विधायक डॉ. सनम जाँगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मंत्री द्वय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों क़े साथ पूरे भवन क़े बाहरी क्षेत्र का घूम -घूम कर मुआयना किया। इसके  साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय क़े विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होने क्षतिग्रस्त हिस्से में चल रहे रेनोवेशन कार्य का जायजा लेते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने क़े निर्देश दिए। उन्होने  घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनो क़े दास्तावेज संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिए जा रहे आवेदनों का भी अवलोकन किया तथा पीड़ितों को बीमा क़ी राशि दिलाने क़े लिए आवश्यक पहल तेजी से करने कहा।इसके साथ ही  घटना क़े पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्या क़े समाधान क़े लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।


Spread the love