Chanamurraa

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:रिहायशी कालोनी में चल रहा था देह व्यापार, 6 युवती सहित 10 गिरफ्तार…

  • June 4, 2024
  • 159 Views
Spread the love

धमतरी। जिले के कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के दानी टोला वार्ड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर 6 युवती व 4 युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें कई लड़कियां राज्य के बाहर से भी हैं।

बता दें कि धमतरी शहर के दानी टोला वार्ड के रिहायशी कालोनी में सेक्स रैकेट का कारोबार लम्बे समय से फल फूल रहा है। कई बार रायपुर सहित अन्य जगहों से गाड़ियों में लड़कियों के साथ देखा भी गया है। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। जिससे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दानीटोला वार्ड में दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां पर 6 युवतियां और 4 लड़के संदिग्ध अवस्था में पाए गए। लड़कियों में कुछ बाहर राज्य की भी है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।


Spread the love