Chanamurraa

आईपीएल सट्टा के मास्टरमाइंड सहित 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

  • June 3, 2024
  • 85 Views
Spread the love

कोरबा। जिला पुलिस ने आईपीएल सट्टा के मास्टरमाइंड सहित 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए सभी सटोरियों के तार पुणे से जुड़े होने की इनपुट मिली है। बता दें पुलिस के टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने, खिलाने वालों एवं इस कारोबार में शामिल लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Korba Crime : इस कड़ी में थाना बालको के अपराध क्रमांक 286/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में एण्टी सायबर सेल तथा थाना बालको पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि जय प्रकाश सोनी निवासी गांधी चौकी कोरबा लोगों से ऑनलाइन वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टे का दावा लगाने के लिए लोगों से पैसा लेकर उनके दाव लगवा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी जय प्रकाश सोनी 41 वर्ष निवासी गाधी चौक कोरबा को पकडा गया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन मिला आरोपी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने एवं खिलाना मिला।

Korba Crime : उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते से पैसे का लेनदेन करते मिला। आरोपी से इस संबंध में पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी जय प्रकाश सोनी के बैंक खातों का बारीकी से अध्ययन किया गया जिस पर आरोपी के द्वारा कई अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 5,0000000 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन मिला। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशन इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी चांपा में बैठकर कृष्णा बुक पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

Korba Crime : जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में टीम का बनाकर जांजगीर चांपा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चांपा पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि चांपा के न्यू शंकर नगर के किराये के मकान नं. 269 मे रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसी मकान की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे। जिसमें जयप्रकाश सोनी 41 वर्ष, प्रभात कुमार आदित्य 24 वर्ष, राकेश कुमार सोन 30 वर्ष, महेश बरेठ 22 वर्ष, सोमू सिंह 18 वर्ष व मुकेश साण्डे 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। ये सभी लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

Korba Crime : सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक तथा पिचेस डॉट कॉम पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। जिस पर सभी 06 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 01 नग एवं मोबाईल फोन 14 नग 02 नग मोटर सायकल एक्टिवा स्कुटी सीजी 12 एटी 4095 एवं टीव्हीएस स्पोर्टस सीजी 11 एजी 6504 जुमला कीमती लगभग 3,50,000 रूपये जप्त किया गया। सटोरियों के 02 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 05 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर साइबर सेल के द्वारा उसमें जांच किया जा रहा है जाच के दौरान

Korba Crime : अलग-अलग बैंकों के कुल 21 खातों को होल्ड / फिज कराया गया। उन बैंक खातों में लगभग 05 करोड से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है एवं इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया जिन बैंक खातों मे लगभग 19 लाख रूपये होल्ड कराया गया है। सटोरियों के विरूद्ध थाना बालको में अपराध 286/24 छ.ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एव 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रहीं है।


Spread the love