Chanamurraa

कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख सहम गए लोग, मची अफरा तफरी…

  • May 29, 2024
  • 41 Views
Spread the love

बस्तर।बस्तर मुख्यालय जगदलपुर के मुख्य व्यापारिक संस्थानों के मेन रोड के एक बड़े कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग लग गई। दुकानें उठती विकराल लपटों से बाजार में भगदड़ और दहशत की स्थिति पैदा हो गई। आग की चपेट में आकर एक दर्जन दुकानें खाक होना बताई गई हैं। दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी जल गए ।

विकराल लपटों से दहशत में आए लोग वहां से भागने लगे। बाजार में करीब आधा घंटे तक दहशत और अफरातफरी का माहौल रहा। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है. आग की लपटों से उठता धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को काबू करने का प्रयास कर रही है ।


Spread the love